निर्भया केस: राष्ट्रपति ने दोषी विनय की दया याचिका को किया खारिज
On
नई दिल्ली: निर्भया के दोषी विनय शर्मा को एक और झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विनय द्वारा दाखिल दया याचिका को खारिज कर दिया। राष्ट्रपति के पास दया याचिका विनय के वकील एपी सिंह ने बुधवार दाखिल किया था। इससे पहले राष्ट्रपति ने मुकेश की दया याचिका को ख़ारिज कर दिया था।
अब तिहाड़ जेल प्रशासन को पटियाला हाउस कोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट शनिवार को दाखिल करेगा, जिसमे बताया जायेगा कि दोषी विनय की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज कर दिया गया है और अक्षय की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है। इस केस में मुकेश और विनय का दया याचिका और क्यूरेटिव पिटीशन पहले ही खारिज हो चुकी है। वहीं, दोषी पवन कुमार गुप्ता के पास क्यूरेटिव और दया याचिका का विकल्प है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

