#NirbhayaCase निर्भया केस : दिल्ली हाइकोर्ट से राहत नहीं, कुछ घंटे बचे हैं, ठोस दलील दें

#NirbhayaCase निर्भया केस : दिल्ली हाइकोर्ट से राहत नहीं, कुछ घंटे बचे हैं, ठोस दलील दें

नयी दिल्ली : निर्भया कांड के दोषियों के वकील एपी सिंह ने उन्हें बचाने के लिए आज रात दिल्ली हाइकोर्ट का रुख किया. डेथ वारंट के अनुसार, निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह साढे पांच बजे फांसी होनी है. दिल्ली हाइकोर्ट से इस मामले में दोषियों को कोई राहत नहीं मिली है. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि कानून उसी की मदद करता है जो सही समय पर कदम उठाता है. पिछले ढाई सालों से चार मार्च 2020 तक आप क्या कर रहे थे. अब आप हम पर आरोप लगा रहे हैं. अदालत ने कहा कि अब पौने 11 बज चुके हैं और सुबह साढे पांच बजे फांसी है, ठोस दलील दें.


अदालत से एपी सिंह ने कहा कि इस मामले में इतनी याचिकाओं के लंबित होने पर उन्हें फांसी कैसे दी जा सकती है. एपी सिंह ने दोषियों की गरीबी का हवाला भी दिया. उल्लेखनीय है कि एक दोषी अक्षय की पत्नी ने बिहार के औरंगाबाद कोर्ट ने पति को बचाने के लिए तलाक की अर्जी यह कहते हुए लगायी है कि वह विधवा के रूप में जीना नहीं चाहती है. आज वह पटियाला हाउस कोर्ट में भी चक्कर खाकर गिर पड़ीं.


दिल्ली हाइकोर्ट ने आज कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि अक्षय की पत्नी की तलाक की अर्जी प्रासंगिक नहीं है. अदालत ने कहा कि समय बीत रहा है, ज्यादा समय नहीं बचा है और आपके मुवक्किल का भगवान से मिलने का समय करीब आ रहा है. अदलात ने दोषियों के वकील से कहा कि आखिरी वक्त में महत्वपूर्ण बात नहीं कहेंगे तो हम आपकी मदद नहीं कर सकेंगे. केवल चार-पांच घंटे ही बचे हैं. अदालत ने कहा कि हम आपके तर्काें में कोई आधार नहीं पा रहे हैं.

वहीं, निर्भया की मां आशा देवी ने कहा है कि दोषी फांसी पर लटकेंगे और जब तक जीवित हैं भाग लें.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां