उन्नाव पीड़िता का शव गांव लाया गया, अखिलेश बोले – तब तो योगी ने कहा था ‘अपराधियों को ठोक दिया जाएगा’

उन्नाव पीड़िता का शव गांव लाया गया, अखिलेश बोले – तब तो योगी ने कहा था ‘अपराधियों को ठोक दिया जाएगा’

 

लखनऊ : उन्नाव रेप पीड़िता का शव उसके गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. 20 साल की उन्नाव रेप पीड़िता की मौत शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हो गयी थी. लड़की को सुबह स्टेशन जाने वक्त गुरुवार को बलात्कारियों ने हथियार से हमला करने के बाद जला दिया था, जिसके बाद पहले लखनऊ के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर गुरुवार शाम एयरलिफ्ट कर लड़की को दिल्ली लाया गया था. लड़की को पेट्रोल डालकर जलाया गया था, जिससे वह 90 प्रतिशत झुलस गयी थी.

इस मामले में लड़की के भाई ने कहा है कि अब उसकी बहन साथ नहीं है और मेरी एक मात्र मांग है कि इस मामले के पांच दोषियों को मौत की सजा मिले इससे कम नहीं.

यह भी पढ़ें: वडोदरा में भीषण बस हादसा, ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 की मौत, 31 घायल

उधर, उन्नाव कांड के खिलाफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज विधानसभा गेट के समक्ष धरने पर बैठे. उन्होंने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज काला दिन है. उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में ऐसी पहली घटना नहीं है. अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तब विधानसभा में कहा था कि अपराधियों को ठोक दिसाय जाएगा, लेकिन वे एक बेटी की जान नहीं बचा सके.

अखिलेश यादव ने कहा कि जबतक मुख्यमंत्री, गृहसचिव व डीजीपी इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक न्याय नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कल हम राज्य के हर जिले में उन्नाव मामले के खिलाफ शोकसभा का आयोजन करेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ