एशिया कप सुपर फोर में आज भारत-बांग्लादेश आमने-सामने

दोनों टीमें जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरेगी मैदान पर 

एशिया कप सुपर फोर में आज भारत-बांग्लादेश आमने-सामने
(फाइल फोटो)

भारत और बांग्लादेश बुधवार को सुपर फोर मुकाबले में भिड़ेंगे। दोनों टीमें अपने पहले मैच जीत चुकी हैं और अब फाइनल की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगी।

दुबई: भारत और बांग्लादेश की टीमें बुधवार को एशिया कप 2025 के सुपर 4 में आमने-सामने होंगी। दोनो ही टीमों ने सुपर फोर का अपना पहला मैच जीता है। ऐसे में अब इनका लक्ष्य इस मैच को भी जीतकर फाइनल में जगह बनाना रहेगा। भारतीय टीम ने जहां पाकिस्तान को, वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया है। भारतीय टीम ने अपने सभी लीग मैच आसानी से जीते हैं। ऐसे में वह जीत की प्रबल दावेदार है हालांकि इसके बाद भी वह बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेगी। इस मैच में दोनो ही टीमों के स्पिनरों पर नजरें रहेंगी। 

आंकड़ों पर नजर डालें तो ये मुकाबला एकतरफा रहेगा। दोनों ही टीमों के बीच अब तक 17 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से बांग्लादेश एक ही मैच जीता है। बांग्लादेशी टीम भारत के सामने काफी कमजोर नजर आती है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की टीम के लिए ये मैच जीतना कठिन नहीं होगा हालांकि बांग्लादेश के स्पिनर बेहतर प्रदर्शन करके बाजी उल्ट सकते हैं। जहां तक बल्लेबाजी की बात है। उसमें भी भारतीय टीम कहीं आगे है। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को रोकना बांग्लादेशी गेंदबाजों के लिए बेहद कठिन होगा। इसके अलावा शुभमन गिल भी अच्छे फार्म में हैं। बांग्लादेश की बल्लेबाजी कप्तान लिटन दास और तौहीद ह्र्दय पर निर्भर रहेगी। बांग्लादेश टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। उसका लक्ष्य भारत को कम स्कोर पर रोककर लक्ष्य का पीछा करना रहेगा। भारतीय बल्लेबाजो विशेषकर तिलक वर्मा और संजू सैमसन को बांग्लादेशी स्पिनरों से सावधान रहना होगा। ये दोनों चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और ऐसे में स्पिनरों का अधिक सामना करना होता है।

दोनो टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह। 

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में NEET पर टकराव, चर्चा से पहले शर्तों पर बढ़ा विवाद

 

यह भी पढ़ें: पेपर लीक पर प्रधानमंत्री का बयान देर से आया, छात्रों का सरकार से भरोसा उठ चुका : जयराम रमेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार