शिवम स्टील के ठिकानों पर आयकर का रेड
On
गिरिडीह: आयकर विभाग की टीम ने बुघवार को शिवम स्टील एंड आयरन ग्रुप के बंगाल व झारखड के दर्जन भर ठिकानों पर सामूहिक छापा मारा। आयकर कोलकाता के उप-निदेशक के नेतृत्त्व में 50 से अधिक अधिकारियों के दल ने इस बाबत कंपनी के गिरिडीह स्थित कई यूनिटों, आवास व प्रधान कार्यालय, कोडरमा फैक्ट्री व कार्यालय, रानीगंज फैक्ट्री व कार्यालय सहित कोलकाता के ब्रिटिश इंडिया स्ट्रीट के 20 नंबर कार्यालय में आयकर के कागजात खंगाल रहे हैं। छापा सुबह आठ बजे मारा गया व समाचार लिखे जारे तक जारी है। पूरे प्रकरण पर आयकर अधिकारियों ने कोई भी खुलासा नही किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बाबत करोड़ों के टैक्स चोरी के मामले का खुलासा हो सकता है।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








