अनाज सड़ रहे हैं, लोग भूखे मर रहे हैं: कांग्रेस
On
रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा है कि राज्य में अजीबों-गरीब हालात पैदा हो गये हैं। एक ओर यहां लोग भूखे अपनी जान गवां रहे हैं तो दूसरी ओर खाद्य-आपूर्ति विभाग की अकर्मण्यता के कारण गोदामों में अनाज सड़ रहे हैं। इसे विडंबना के अलावे क्या कहा जा सकता है।
[URIS id=9499]
दूबे ने कहा कि सरकारी लापरवाही के कारण गरीबों के निवाले बर्बाद हो रहे हैं। राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के कडरू स्थित गोदाम में मिड डे मिल और गरीबों के बीच बांटने वाले अनाज सड़ रहा है। उसमें फफूंदी लग रहा है। कडरू स्थित गोदाम में 1200 क्विंटल से अधिक खाद्य सामग्री सड़ी हुई है, जिसमें 1009 क्विंटल दाल जो एमडीएम की थी वह भी बर्बाद हो गई। 200 क्विंटल चीनी और हजार क्विंटल से ज्यादा चावल और सैकड़ों बोरियां गेहूं और नमक अब तक बर्बाद हो चुके हैं। दूबे ने कहा कि राजधानी के गोदामों में 75000 क्विंटल अनाज अभी भी असुरक्षित है। इस मामले में विभागीय मंत्री सरयू राय चिंता जता कर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। कहा कि कांग्रेेस इस मामले को लेकर मंत्री सरयू राय के खिलाफ आंदोलन करेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








