गिरीश चंद्र मुर्मू भारत के कैग नियुक्त, कल राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथ

गिरीश चंद्र मुर्मू भारत के कैग नियुक्त, कल राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथ

Girish Chandra Murmu New Comptroller & Auditor General of India appointed

नयी दिल्ली : गुजरात कैडर क 1985 बैच के आइएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) को भारत का अगला नियत्रंक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller & Auditor General of India) नियुक्त किया गया है. इसके लिए गुरुवार की रात वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने अधिसूचना जारी कर दी. मुर्मू की नियुक्ति जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के अगले ही दिन हुई है. उनके इस्तीफे के साथ ही यह माना जा रहा था कि उन्हें भारत का अगला कैग नियुक्त किया जाएगा. गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhawan) में कैग (CAG) पद की शपथ लेंगे.

गिरिश चंद्र मुर्मू पिछले वर्ष धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) को अस्थायी रूप से दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर व लद्दाख में विभाजित किए जाने के बाद वहां के पहले उप राज्यपाल नियुक्त किए गए थे. उनकी नियुक्ति पिछले साल 31 अक्तूबर को उस पद पर हुई थी. उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) को अब जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है.


गिरीश चंद्र मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के करीबी अधिकारियों में गिने जाते हैं. मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वे वहां उनके प्रधान सचिव के रूप में काम कर चुके थे. मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद मुर्मू को केंद्र की ओर से दूसरी अहम जिम्मेवारी दी है.

गिरीश चंद्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) कैग के रूप में राजीव महर्षि (Rajiv Mehrishi) की जगह लेंगे. राजीव महर्षि का कार्यकाल आठ अगस्त को समाप्त हो रहा है. राजीव महर्षि देश के इससे पहले गृह सचिव थे, फिर उन्हें 2017 में कैग नियुक्त किया गया था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी