दिल्ली हिंसा : आइबी कर्मचारी अंकित शर्मा के हत्या मामले में सलमान गिरफ्तार
On
नयी दिल्ली : दिल्ली दंगों में आइबी कर्मचारी अंकित शर्मा के हत्या मामले में एक आरोपी सलमान को किया गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बताया कि अंकित शर्मा हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले इस मामले में आम आदमी पार्टी का निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन भी आरोपी है.
One accused Salman has been apprehended in connection with the murder of Intelligence Bureau (IB) official Ankit Sharma. #DelhiViolence https://t.co/Jf9Wno6szx pic.twitter.com/avITmKSZNJ
— ANI (@ANI) March 12, 2020
ताहिर हुसैन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पिछले महीने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़कने के दौरान आइबी के युवा कर्मचारी का नाले से क्षत-विक्षत शव मिला था. अंकित के परिवार वालों ने इस हत्याकांड में ताहिर की भूमिका का आरोप लगाया था. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News


