#ChineseVirus Live कोरोना की वजह से झारखंड हाइकोर्ट का कामकाज 15 दिन बंद, देश में 126 रोगी, तीन मौत
दिल्ली: #Coronavirus के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय 17 से 31 मार्च तक या अगले आदेश तक जनता के लिए बंद रहेगा. राजघाट को भी बंद कर दिया गया है.
कोरोना को लेकर झारखंड हाइकोर्ट ने कामकाज 15 दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया है, सिफ जरूरी मामलों की सुनवाई होगी. उधर, बिहार-झारखंड की हंसडीहा स्थित सीमा पर मरीजों की जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण नहीं फैले.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी:मैं #COVID19 से पहले से कह रहा था कि आर्थिक सुनामी आने वाली है।मैं सरकार से कह रहा हूं कि आप तैयारी करना शुरू कर दीजिए। सरकार कुछ तैयारी नहीं कर रही है। मैं दुख से कह रहा हूं कि यहां पर ऐसा इकोनॉमी झटका पड़ने वाला है कि करोड़ो लोगों को नुकसान पहुंचेगा। pic.twitter.com/uwBm6G81Mc— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2020
देश में कोराना वायरस के कुल मामलों की संख्या 126 हुई
परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय: पूरे भारत में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 126 हुई।
(17.03.2020, सुबह 11:52बजे विदेशी नागरिकों सहित) pic.twitter.com/gPYcxFMSG0— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2020
नयी दिल्ली/मुंबई : कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत हुई है. मुंबई के कस्तूबर अस्पताल में इस बीमारी से पीड़ित एक 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है. इसकी पुष्टि ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने भी की है. उस शख्स को कोबिद19 की पुष्टि हुई थी.
Municipal Corporation Greater Mumbai: Death of 63-year-old male patient admitted at Kasturba Hospital is confirmed. He had high blood pressure, pneumonia & inflammation of heart muscles and increased heart rate leading to death. He tested positive for COVID19. https://t.co/zmZ9xJcDZM
— ANI (@ANI) March 17, 2020
देश में कोरोना से पहली मौत 10 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के एक शख्स की हुई थी. वह व्यक्ति कुछ दिन पहले सऊदी अरब से लौटे थे. दूसरी मौत पश्चिमी दिल्ली में रहने वाली 69 वर्षीया एक महिला की 13 मार्च को हुई. उनके बेटे स्विटजरलैंड और इटली से लौटे से और कोराना संक्रमित पाए गए थे.
Maharashtra: All shops in Pune have been shut down for three days on the call of Federation Of Association Of Pune due to #Coronavirus. Total 39 positive cases have been reported in the state. pic.twitter.com/89AWtQB2of
— ANI (@ANI) March 17, 2020
उधर, दिल्ली में आज से 31 मार्च तक के लिए कुतुबमीनार पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया. ऐसा कोरोना के खतरे के मद्देनजर किया गया.
वहीं, पुणे में कोरोना वायरस के खतरे को लेकर सभी दुकानें तीन दिन के लिए बंद कर दी गयी हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है.
लद्दाख में कोरोना के तीन नए मामले मिले हैं. इसमें दो केस लेह में और एक कारगिल जिले में मिले हैं.
#Ladakh Commissioner Secretary Rigzin Sampheal: 3 more people test positive for #COVID19 in Union Territory of Ladakh. 2 cases from Leh, 1 from Kargil district; Total positive cases in Ladakh is now 6. pic.twitter.com/1b0PvXtzg6
— ANI (@ANI) March 17, 2020
Related Posts

Latest News


