कोरोना वायरस पर आज का अपडेट जानिए, दिल्ली में एक साथ 50 लोगों के जमा होने पर रोक, और…

कोरोना वायरस पर आज का अपडेट जानिए, दिल्ली में एक साथ 50 लोगों के जमा होने पर रोक, और…

 

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भय व आशंकाओं के बीच सबसे जरूरी है स्वच्छता एवं सावधानी बरतना. आज इससे जुड़े क्या अपडेट हैं, हम आपको एक साथ बता रहे हैं.

दिल्ली में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एक साथ 50 लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गयी है. मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने कहा कि विवाह को छोड़ किसी आयोजन में 50 लोगों के जुटने की मंजूरी नहीं होगी. जिप, नाइट क्लब, स्पा भी दिल्ली में 31 मार्च तक बंद रहेंगे. कल से वाहनों को मुफ्त में सेनिटाइज किया जाएगा, ताकि बीमारी नहीं फैले. देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 116 हो गयी है.

सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज महाराष्ट्र में मिले हैं. यहां 38 मरीज अबतक मिले हैं. एक नया मरीज यवतमाल जिले में मिला है, जो हाल में विदेश यात्रा से लौटा है. वह व्यक्ति दुबई गया था.

यह भी पढ़ें: टीवीके सरकार का पहला विधानसभा सत्र आज से, विपक्ष कानून-व्यवस्था पर घेरने को तैयार

ओडिशा में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला है. वह व्यक्ति इटली से यात्रा पर लौटा था. मालूम हो चीन के बाद इटली व ईरान कोराना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है.

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे व मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों के साथ कोरोना वायरस से निबटने की तैयारियों की समीक्षा की है.

कोराना वायरस का हवाला देते हुए छत्तीसगढ का विधानसभा सत्र 25 मार्च व मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र 26 मार्च तक स्थगित कर दिया गया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: मुहर्रम पर सुरक्षा पुख्ता, चंदवारा पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन Koderma News: मुहर्रम पर सुरक्षा पुख्ता, चंदवारा पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन
Koderma News: एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, गुप्त सूचना और तकनीकी जांच से पकड़े गए स्नेचर
वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो साल में हाथियों ने ली दो दर्जन से अधिक जानें, खदेड़ने में नाकाम रही टीम
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
CCL दरभंगा हाउस में राजभाषा कार्यशाला आयोजित: नोडल अधिकारियों की भूमिका पर हुआ विशेष मंथन
Ranchi News: सेंट जेवियर्स कॉलेज, शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस का शानदार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त
2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा