ब्रह्मर्षि समाज का हुआ सम्मेलन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हुईं शामिल
रांची| जय परशुराम, भारत माता की जय के नारों से रविवार को रांची का हरमू मैदान गुंजायमान था. मौका था झारखंड प्रदेश ब्रह्मर्षि समाज का सम्मेलन का. सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शामिल थी. सम्मलेन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से की गई. इस मौके पर राज्य भर के ब्रह्मर्षि समाज के लोगों का जुटान हुआ था. मौके पर समाज के अगुवायों ने उपस्थित लोगों से एक सूत्र में बंधे रहने का आह्वान किया. अगुवायों ने कहा कि सभी ब्रह्मर्षि एक हैं. सभी आपसी समन्वय बना कर रखें और लोगों की मदद करें, ताकि समाज शसक्त हो. वहीं हर क्षेत्र में ब्रह्मर्षि समाज का योगदान हो.
नशा से दूर रहने की दी गई नसीहत
सम्मलेन के दौरान समाज के लोगों को ख़ासकर युवाओं से नशा ना करने की अपील की गई. युवाओं से कहा गया कि सभी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और समाज को शसक्त करने में आगे आएं. मौके पर समाज के कई सम्मानित लोगों ने सम्मेलन को सम्बोधित कर अपना सुझाव व्यक्त किया. साथ ही समाज के उत्थान को लेकर चर्चा की.


