#CitizenshipAmmendmentAct नागरिकता कानून के विरोध में आज देश में क्या कुछ, यहां जानें सारे अपडेट

#CitizenshipAmmendmentAct नागरिकता कानून के विरोध में आज देश में क्या कुछ, यहां जानें सारे अपडेट


उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर उपद्रव कर रहे लोगों पर तेवर सख्त कर लिए हैं. योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया है. सूबे में अलग-अलग जगहों पर तीन हजार लोगों को हिरासत में लिया गया है. राजधानी लखनऊ में हिंसा के बाद 102 लोग हिरासत में लिए गए हैं, जबकि 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 20 जिलों में मोबाइल-इंटरनेट सेवा आज सस्पेंड कर दी गयी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हिंसा फैलानेवालों की पहचान कर ली गयी है और उनकी संपत्ति कुर्क कर नुकसान की भरपाई की जाएगी.

कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा है कि मेंगलुरू में हिंसा कुछ गद्दारों के कारण हुई है, जो पड़ोसी राज्य केरल के हैं. उन्होंने कहां कि वहां के कुछ लोग चार दिनों से उपद्रव की योजना बना रहे थे. उन्होंने कहा कि कुछ तत्व लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेंगलोर नार्थ पुलिस स्टेशन में आग लगाना चाहते थे, तभी पुलिस ने उन्हें गोली मार दी.

यह भी पढ़ें: G7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की संभावित मुलाकात, व्यापार, H-1B वीजा और ऊर्जा सहयोग पर हो सकती है अहम चर्चा

कर्नाटक में इंडियन इंस्टिट्यूट आफ साइंस के छात्रों ने संस्थान के परिसर में भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ कर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अपना विरोध जताया है.

उत्तरप्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अश्विनी कुमार अवस्थी ने कहा है कि मोबाइल एवं इंटरनेट सर्विस और एसएमएस सेवा लखनऊ जिले में 21 दिसंबर को 12 बजे दोपहर तक सस्पेंड रहेगी. वहीं, पिलीभीत के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा है कि अगले 24 घंटे तक जिले में मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा सस्पेंड रहेगी. यह आदेश 20 दिसंबर की मध्य रात्रि से प्रभावी हो गया है.

नयी दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून पर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध लगातार तीखा होता जा रहा है. मोदी सरकार को अपने साढे पांच साल के कार्यकाल में इतना तीखा विरोध किसी मुद्दे पर इससे पहले नहीं झेलना पड़ रहा है. कल की व्यापक हिंसा के बाद आज लखनऊ सहित देश के विभिन्न शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. वहीं, अधिनियम का विरोध कर रहे लोगों ने देश के प्रमुख शहरों में अपने विरोध-प्रदर्शन का शिड्यूल सोशल मीडिया पर जारी किया है. हम आपको इस स्टोरी में प्वाइंट के रूप में बताएंगे कि देश में आज नागरिकता कानून के विरोध में क्या कार्यक्रम है और सरकार-प्रशासन ऐहतियातन क्या कदम उठा रही है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित