बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बारे में जानिए, जिसकी पीएम मोदी ने आज आधारशिला रखी

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बारे में जानिए, जिसकी पीएम मोदी ने आज आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखी. यह एक्सप्रेस वे करीब 15 हजार करोड़ की लागत से बनेगा. एक्सप्रेस वे चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन जिलों से गुजरेगा. यह एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड क्षेत्र को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा. उम्मीद की जा रही है कि इससे बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास तेज होगा.


296 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस वे से उत्तरप्रदेश के महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, ओरैया और इटावा जिलों को लाभ मिलेगा. इसके जरिए बुंदेलखंड क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी से सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा. इस एक्सप्रेस वे के लिए 95 प्रतिशत से अधिक भूमि का क्रय और अधिग्रहण हो चुका है. इसके निर्माण से 60 हजार लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना है.

यह एक्सप्रेस वे प्रस्तावित रक्षा गलियारे के प्रमुख केंद्रों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा. यह एक्सप्रेस वे झांसी-इलाहाबाद नेशनल हाइवे पर चित्रकूट जिले के भरतकूप से आरंभ होगा और इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कुदरैल गांव में समाप्त होगा. यह छह लेन का मार्ग होगा. इसमें चार रेल ओवरब्रिज, 14 लंबे पुल, छह टोल प्लाजा, सात रैंप प्लाजा, 266 छोटे पुल व 18 फ्लाइओवर का भी निर्माण होगा, जो मार्ग में भिन्न जगह पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: NEET UG-2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं