बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा सीमा पर बढ़ा तनाव
बीएसएफ के अनुसार चेतावनी के बावजूद नहीं रुके तस्कर
त्रिपुरा के उन्नकोटी जिले स्थित लतियापुरा सीमा क्षेत्र में बीएसएफ की कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गई
कैलाशहर (त्रिपुरा): भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम उन्नकोटी जिले के कैलाशहर सब-डिवीजन अंतर्गत लतियापुरा सीमा क्षेत्र में हुई, जिसके बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम सीमा पिलर संख्या 1852/14-एस के निकट संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। बताया गया कि 10 से 12 लोगों का एक समूह बड़ी मात्रा में बर्मीज (म्यांमार) सिगरेट लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था।


घटना के बाद बीएसएफ ने पूरे सीमा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। संभावित तनाव और घुसपैठ की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में लंबे समय से बर्मीज सिगरेट और अन्य सामानों की तस्करी को लेकर चिंता बनी हुई थी। इस घटना ने एक बार फिर सक्रिय तस्करी नेटवर्क की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। बीएसएफ और प्रशासनिक अधिकारी पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। वहीं, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


