नागरिकता कानून पर ‘घिरी’ भाजपा ने कसी कमर, बनाया यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

नागरिकता कानून पर ‘घिरी’ भाजपा ने कसी कमर, बनाया यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

 

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश में हो रहे तीखे विरोध ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को सोचने व नयी योनजा बनाने पर मजबूर कर दिया. भाजपा ने अब तय किया है कि वह इस कानून पर फैलाये जा रही बातों से जनता को सावधान करेगी और उन्हें सच से अवगत कराएगी. भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने आज कहा कि हमारी पार्टी ने तय किया है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अगले दस दिनों तक हम तीन करोड़ परिवारों से संपर्क करने के लिए विशेष कैंपेन चलाएंगे.

भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम नागरिकता संशोधन कानून के सपोर्ट में देश भर में 250 जगहों पर प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे. भाजपा अपने इस प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए अपनी बातें बताएगी और यह समझाने की कोशिश करेगी कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है. भाजपा यह भी समझाने का प्रयास करेगी कि यह कानून तीन मुसलिम राष्ट्रों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के संदर्भ में हैं. भाजपा यह बताएगी कि वहां चूंकि मुसलिम बहुसंख्यक हैं और व्यवस्था पर उनकी ही पकड़ है ऐसे में उन्हें इस कानून के दायरे में लाये जाने की आवश्यकता नहीं है. वहीं, अल्पसंख्यक वहां प्रताड़ित हैं.

यह भी पढ़ें: NEET UG-2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक