रिया चक्रवर्ती का दूसरा घर बन गया है बांद्रा पुलिस स्टेशन, उनकी एफआइआर गलत : विकास सिंह

रिया चक्रवर्ती का दूसरा घर बन गया है बांद्रा पुलिस स्टेशन, उनकी एफआइआर गलत : विकास सिंह

पटना : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा मुंबई में दर्ज करायी गयी एफआइआर को गलत बताया है. विकास सिंह ने कहा कि उनके द्वारा दर्ज करायी गयी एफआइआर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सीधी अवहेलना है. उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती जो अपने एफआइआर में कहना चाह रही हैं वह वे अपने सीबीआइ को अपने बयान में दे बता सकती थीं. सीबीआइ को लगता तो वह उस चार्जशीट मंे विचार करता.

विकास सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मुंबई पुलिस का बांद्रा स्टेशन रिया चक्रवर्ती का दूसरा घर है, हर छोटे-छोटे मौके पर भाग कर वे वहां जाती हैं और शरण लेती हैं, जैसे कोई अपने घर में शरण लेता है. उन्होंने कहा कि बांद्रा पुलिस ने जो एफआइआर दर्ज की है, वह बिलकुल बेबुनियाद और अवैध है.

यह भी पढ़ें: वडोदरा में भीषण बस हादसा, ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 की मौत, 31 घायल

मालूम हो कि सोमवार की रात रिया चक्रवती ने सुशांत सिंह की बहन के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी. रिया ने अपनी एफआइआर में सुशांतकी बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के एक डाॅक्टर पर जालसाजी करने व दवाओं का फर्जी नुस्खा तैयार करने का आरोप लगाया है. रिया ने सोमवार को प्रियंका सिंह व दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डाॅक्टर तरूण कुमार के खिलाफ जालसाजी करने का विभिन्न धााओं के तहत मामला दर्ज कराया था.

मालूम हो कि 14 जून 2020 को अपने घर में संदिग्ध हालत में मृत मिले सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआइ, इडी व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कर रही है. इस मामले में सुशांत के पिता ने मुख्य आरोपी अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को बनाया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर