इजरायल गया 24 किसानों का दल वापस लौटा
On
रांची: झारखड के 24 किसानों और 3 अधिकारियों का दल रविवार इजरायल की राजधानी तेल अवीव से नई दिल्ली पहुंचा। स्थानिक आयुक्त एम आर मीणा ने बताया कि झारखंड भवन के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया और उन्हें रांची एयर इंडिया की लाइट से भेजा जा रहा है। कृषि सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि किसानों का दल सोमवार को रांची पहुंचेगा व उन्हें कृषि विभाग के लोग उन्हें रिसीव करेंगे।
कृषि सचिव ने कहा कि किसानों की इजरायल यात्रा से राज्य के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा। झारखड में कम से कम जल का उपयोग कर भूमि की अधिक से अधिक उर्वरता बनाये रखने में मदद मिलेगी। इससे कृषि पैदावार भी बढ़ेगी। कृषि निदेशक छवि रंजन ने बताया कि किसानों के दल का नेतृत्व पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी कर रहे थे।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


