सरिया: आगजनी में एक लाख का नुकसान

सरिया: आगजनी में एक लाख का नुकसान

सरिया (गिरिडीह) : प्रखंड के स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवारी के पासवान टोला में शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास बिजली के शार्ट सर्किट होने से एक घर में आग लग गई। इस आगजनी में मोटरसाइकिल समेत घर में रखे लगभग एक लाख की संपत्ति नष्ट हो गई। मौके पर पंहुचे पड़ोसियों ने लगभग एक घंटे की मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मामले को लेकर भुक्तभोगी भिखारी पासवान की पत्नी गेंदिया देवी ने बताया शुक्रवार की सुबह वह अपने घर के काम में लगी थी, इसी क्रम में बिजली के तार से धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत इसकी सूचना पड़ोसियों को दी, लेकिन उनके पंहुचते-पंहुचते आग की लपटें पूरे घर में फैल गई। एक घंटे की कड़ी मुशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल हुए। आगजनी में घर पर रखे मोटरसाइकिल, चौकी, खटिया, कपड़े, अनाज, बर्तन, आवश्यक कागजात सहित लगभग एक लाख की संपति जलकर खाक हो गई।
[URIS id=9499]
सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया मनोहर यादव सहित अन्य लोग पंहुचे। उन्होेंने भुक्तभोगी महिला को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की बात कही। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार यदि सरिया अनुमंडल में दमकल की व्यवस्था उपलब्ध करवाती तो शायद इतना नुकसान नहीं होता। भुक्तभोगी महिला के पति वर्तमान में कोलकाता में हैं व वह अपने बच्चों के साथ रहती है। आग पर काबू पाने में सज्जाद आलम, विकास राणा, मथुरा पासवान, विजय राणा, शफी अहमद, शाकिर अंसारी, छत्रु राणा आदि लोगों ने सराहणीय भूमिका अदा की।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी