कोडरमा: तमाय मुखिया होगे सम्मानित
On
कोडरमा: जिले के तमाय पंचायत में कई उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। जयनगर प्रखंड क्षेत्र के तमाय पंचायत को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार ने 23 अक्टूबर को मुखिया लक्ष्मण यादव सम्मान ग्रहण करेंगे। झारखंड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले इस पंचायत को पुरस्कृत किए जाने को लेकर कोडरमा जिला प्रशासन को पत्र प्राप्त हुआ था।
इस पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार तथा बाल पुरस्कार ग्राम पंचायत अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी, पंचायती राज विभाग के मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। लक्ष्मण यादव ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का क्रियान्वयन मेरे स्तर से इमानदारी से किया जाता रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

