कोडरमा: प्रमुख ने करायी सड़क मरम्मति
On
कोडरमा: डोमचांच प्रखंड के तेतरियाडीह पंचायत में अपने निजी खर्च व जनसहभागिता के माध्यम से वर्षा के कारण टूटे रोड की मरम्मति प्रमुख सत्यनारायण यादव ने कराया। भारी बारिश के कारण सड़क कई जगहों पर टूट गई थी और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान सदैव दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी, ऐसे में ग्रामीणों द्वारा प्रमुख से आग्रह किया तो सत्य नारायण यादव ने तत्काल सड़क को अपने मद से ठीक करा दिया। इस बाबत प्रकाश यादव, देवनारायण ठाकुर, महेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, अनिल जाधव, अरुण सिंह, दिवाकर यादव, प्रवीण कुमार, मंटू कुमार, कालेवर कुमार, राजेश कुमार, विक्रम सिंह सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


