कोडरमा: 11 सालों से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा आंगनबाड़ी केंद्र
On
कोडरमा: सतगांवा प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत राजाबर के ठेसवा गांव में बाल विकास परियोजना के द्वारा निर्माण कराई जा रही मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र करीब 11 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्र के स्थापना काल से निर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र भवन का कार्य पूरा नहीं किया जा सका। जिसे देखने वाला कोई नहीं है।
भवन का निर्माण नहीं होने के कारण सेविका अपनी निजी घर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कर रही है। इस संबंध में सेविका रेणु कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2010 में हुई थी। नियुक्ति के दो वर्ष पूर्व से ही मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण यहां कराया जा रहा था या किस कारण से अधूरा पड़ा हुआ है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य प्लिंथ लेवल तक किया गया है। इसमें स्थानीय ग्रामीण मवेशी बांधते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण के लिए प्राक्कलित राशि अनुमानित 2 से 3 लाख रुपए होंगे। कुछ राशि खर्च कर भवन निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। अधूरे आंगनबाड़ी भवन का शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीण कुंती देवी, योगेंद्र रविदास, बबीता देवी, दिनेश रविदास, कुलेश्वर रविदास, काली रविदास, सुखदेव रविदास, बद्री रविदास सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग उपायुक्त से की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र निजी घरो में संचालित किए जा रहे है, इसका मुख्य कारण आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन नहीं होना है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


