दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, चार लोग घायल
On
खोरीमहुआ(गिरिडीह): तिसरी थाना के पलमरुआ में मुख्य सड़क से अंतिम संस्कार करने के लिये ले जाने के दौरान एक दलित के शव को ले जाने के क्रम में दुसरी बार एक अलग समुदाय के लोगो ने रोक दिया। दोनों समुदाय के बीच हिंसक झड़प और पत्थर बाजी भी हुई। घटना में चार लोग को चौटें भी आई है। दोनों समुदाय में तनाव होने की सूचना पर राजधनवार विधायक राजकुमार यादव, जिला अनुमंडल व तिसरी के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर मामला को शांत कराया। बाद में लाश को उसी रास्ते से श्मशान घाट ले जाया गया। बता दे की सोमवार को पलमरुआ गांव के जोबर रविदास के पुत्र कुलदीप रविदास की मौत बिमारी के कारन अचानक हो गयी उसी के अंतिम संस्कार के लिये परिजनों ने दस बजे पलमरुआ गांव के मुख्य सड़क से किल्ली नदी शमशान घाट की ओर ट्रेक्टर से जा रहे थे।
पलमरुआ के बीच गांव में दुसरे समुदाय के मो अजीम मियाँ के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने इन्हें रोक कर वापस लौटने का दबाब बनाया। लाश को वापस कर शंकर साहू के घर के पास खड़ा किया गया। इसी बीच कई लोग हथियार के साथ यहाँ आ धमके और शंकर साहू के घर में घुस कर गाली ग्लोज करते हुये मारपीट और पत्थर बाजी शुरू कर दी। मौके पर दोनों ओर से रोड़े चले, जिसमें साहू परिवार की गुड़िया देवी, पवन कुमार व शंकर साहू को चोट लगी। वही दूसरे पक्ष के मो रफीक को बाह में चोट लगी है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:










