यूक्रेन-फ्रांस रक्षा सौदा: 100 राफेल जेट्स, ड्रोन्स और हवाई रक्षा प्रणालियों के लिए 10 साल का समझौता

रूस के हमलों के बीच यूक्रेन ने आकाश की सुरक्षा को बढ़ाया

यूक्रेन-फ्रांस रक्षा सौदा: 100 राफेल जेट्स, ड्रोन्स और हवाई रक्षा प्रणालियों के लिए 10 साल का समझौता
(एडिटेड इमेज)

पेरिस: यूक्रेन अगले 10 वर्षों में फ्रांस से 100 राफेल लड़ाकू विमान, उन्नत ड्रोन्स, हवाई रक्षा प्रणालियां और अन्य सैन्य उपकरण खरीदेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में विलाकौब्ले सैन्य हवाई अड्डे पर साेमवार काे इस आशय के ‘समझौता पत्र' पर हस्ताक्षर किए गए। रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह समझौता फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन कंपनी द्वारा निर्मित राफेल एफ चार 'स्टैंडर्ड' लड़ाकू विमानों की खरीद पर केंद्रित है, जो यूक्रेन की वायुसेना के लिए एक दीर्घकालिक निवेश साबित होगा। इस सौदे के तहत यूक्रेन, फ्रांस से 2035 तक 100 राफेल जेट्स और नई पीढ़ी की एसएएमपी/टी (सर्फेस-टू-एयर मिसाइल/पैट्रियट/टेरा) बैटरियां जैसी हवाई रक्षा प्रणालियां हासिल करेगा, जाे रूसी मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में सक्षम होंगी। फ्रांस यूक्रेन काे ड्रोन्स और ड्रोन अवरोधक सिस्टम, एएएसएम हैमर (एयर-टू-सर्फेस मुनिशन) और अन्य हथियार भी प्रदान करेगा।

समझाैते के मुताबिक यूक्रेन काे यह रक्षा खरीदी अगले 10 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें पायलट प्रशिक्षण और रखरखाव सहायता भी शामिल है। इस बीच ज़ेलेंस्की ने सौदे पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यह सौदा न केवल हमारे वर्तमान संघर्ष को मजबूत करेगा, बल्कि भविष्य में किसी भी आक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है। राफेल विमान यूक्रेन की आकाशीय सीमाओं को अभेद्य बनाएंगे।” वहीं, मैक्रों ने इसे “काफी बड़ा ” रक्षा साैदा बताया और कहा, “हम 100 राफेल की योजना बना रहे हैं । यह यूक्रेनी सेना के लिए आवश्यक है। ”

दोनों नेताओं ने इस सौदे को यूरोपीय एकजुटता का प्रतीक बताया, जो लगभग 30 देशों के गठबंधन का हिस्सा है। इसके अलावा, यूक्रेन ने स्वीडन से 150 ग्रिपेन जेट विमानाें की खरीद के लिए भी आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि  दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना