खान युनिस में एयरस्ट्राइक: 18 घायल, युद्धविराम पर फिर सवाल, हालात फिर बिगड़े

खान युनिस में एयरस्ट्राइक: 18 घायल, युद्धविराम पर फिर सवाल, हालात फिर बिगड़े
(एडिटेड इमेज)

गाजा: गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से के खान युनिस में गुरुवार को इजराइली हवाई हमलों में 4 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इजराइली हमलों के शिकार लोगों को फिलिस्तीनी नागरिक होने का दावा करते हुए कहा कि वे विस्थापितों के बीच रह रहे थे।

इजराइली सेना के मुताबिक उसके विमानों ने “मध्य गाजा में जमीन पर संदिग्ध गतिविधि में लगे आतंकवादियों पर हमला किया, जो सेना के लिए खतरा थे।” इन हवाई हमलों में 4 लोगों की मौत हो गई जिसे स्थानीय निवासियों और चिकित्सकों ने स्थानीय नागरिक बताया।

इस बीच फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि युद्धविराम के बाद इजराइली हमलों में अबतक 312 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है, जिनमें से लगभग 150 लोग पिछले सप्ताह एक ही दिन उस दौरान मारे गए, जब इजराइल ने अपने सैनिकों पर हमले का बदला लिया। इजराइल का दावा है कि युद्धविराम शुरू होने के बाद उसके 03 सैनिक मारे गए हैं।

गाैरतलब है कि 10 अक्टूबर को अमेरिकी मध्यस्थता में इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम से दो वर्षों से जारी युद्ध को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सका और लाखों फिलिस्तीनी नागरिकों को घरों को लौटने का मौका मिला। इस दौरान इजराइल ने अपने सैनिकों को पीछे हटाया और वहां सहायता आपूर्ति बढ़ाई गई।

युद्धविराम के तहत हमास ने गाजा में बंद 20 जीवित इजराइली बंधकों को रिहा किया, बदले में इजराइल ने करीब 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों और युद्ध की परिस्थितियों के दौरान हिरासत में लिए गए फिलिस्तीनी लोगों को छोड़ा। हमास ने 28 मृत बंधकों के शव सौंपे, जबकि इजराइल ने 360 फिलिस्तीनी लड़ाकों के शव लौटाए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद