रांची में एक साथ दिखेंगे सैकड़ों कलाकार

रांची में एक साथ दिखेंगे सैकड़ों कलाकार

रांची: रांची में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 25 से 27 मई को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में रांची की धरती पर एक साथ दुनिया भर के 100 से ज्यादा फिल्म सेलिब्रिटी एक साथ उपस्तिथ होंगे।

बॉलीवुड से महेश भट्ट, मुकेश भट्ट ,अमोल पालेकर, यशपाल शर्मा, संजय मिश्र, अखिलेंद्र मिश्रा, स्नेहा उलाल, पंकज त्रिपाठी, निदेशक राजकुमार गुप्ता, एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल के साथ अन्य कई कलाकार आएंगे। फिल्म फेस्टिवल के लिए अब तक 250 से ज्यादा फिल्में आ चुकी हैं। जिसमें से 70 फिल्मों का वहां प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही फिल्म कलाकारों के साथ अलग-अलग सेशन भी रखा जाएगा। ऐसा करने से इस लाइन से जुड़े लोगों को उनसे सुनने और सीखने का अवसर भी मिल सके। 70 फिल्मों में 25 फीचर फिल्म, 30 लघु फिल्म और बाकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है।होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

देखें वीडियो…

कार्यक्रम में टैलेंट हंट भी किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में कलाकारों को फिल्मों में मौका भी मिल सके। इसकी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्रा ने दी। ऑल झारखंड आर्टिस्ट एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा झारखंड में पहली बार होने वाली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए 21 मई को संध्या 4:00 से एक रोड शो किया जाएगा जो कि रांची यूनिवर्सिटी गेट से अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगी। साथ ही अल्बर्ट एक्का चौक पर ही एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जायेगा। इस नुक्कड़ नाटक से लोगों में जागरूकता का संदेश दिया जायेगा। जानकारी सचिव राजेश कुमार साहू ने दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब