हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास

‘द लार्जेस्ट ऑनलाइन फोटो एल्बम ऑफ पीपुल होल्डिंग ए साइन’ श्रेणी में बनाया नया रिकॉर्ड

हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
66,928 डॉक्टरों की भागीदारी से हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।

हिमालया वैलनेस कंपनी ने ‘द लार्जेस्ट ऑनलाइन फोटो एल्बम ऑफ पीपुल होल्डिंग ए साइन’ श्रेणी में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड में भारत के 66,928 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। डॉक्टरों ने 1 जुलाई 2026 यानी डॉक्टर्स डे से शुरू हुए एक माह लंबे वृक्षारोपण अभियान में भाग लेते हुए ‘United for Wellness, United for a Greener Tomorrow’ संदेश के साथ अपनी तस्वीरें जमा कीं।

नई दिल्ली: हिमालया वैलनेस कंपनी ने ‘द लार्जेस्ट ऑनलाइन फोटो एल्बम ऑफ पीपुल होल्डिंग ए साइन’ श्रेणी में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि में भारत के 66,928 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। डॉक्टरों ने डॉक्टर्स डे यानी 1 जुलाई 2026 से शुरू हुए एक माह लंबे वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर इस रिकॉर्ड को संभव बनाया।

इससे पहले इसी श्रेणी में 53,201 लोगों की भागीदारी का रिकॉर्ड दर्ज था। हिमालया ने इस संख्या को पीछे छोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

Jharkhand Govt Ad
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए अभियान में शामिल डॉक्टरों ने ‘United for Wellness, United for a Greener Tomorrow’ संदेश के साथ एक साइनबोर्ड पकड़कर अपनी तस्वीरें जमा कीं। अभियान के दौरान प्राप्त प्रत्येक फोटो एंट्री की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समीक्षा और सत्यापन किया गया। इसके बाद प्रतिभागियों की अंतिम संख्या की पुष्टि की गई।

‘सस्टेनेबिलिटी हिमालया के डीएनए में मौजूद’

इस उपलब्धि पर हिमालया वैलनेस कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जयश्री उलाल ने कहा कि हिमालया में सस्टेनेबिलिटी कंपनी के डीएनए का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कंपनी का हर निर्णय सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखकर लिया जाता है और यह उसके दीर्घकालिक विजन एवं काम करने के तरीके का अभिन्न हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: Viral news : पवन सिंह से अलगाव के बीच ज्योति सिंह बोलीं- 'मुझे बच्चा चाहिए', IVF को लेकर चर्चाएं तेज

उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें हिमालया की ‘केयर फॉर लाइफ’ फिलॉसफी के तीनों पहलू नजर आते हैं। इनमें केयर फॉर पीपुल, केयर फॉर अवर प्लैनेट और केयर फॉर पार्टनरशिप्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये तीनों पहलू 97 वर्षों से कायम विश्वास की नींव पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें: कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट के बाद कांग्रेस हमलावर, खरगे ने बताया बदनाम करने की साजिश

स्वस्थ भविष्य के लिए मेडिकल समुदाय को एकजुट करने की पहल

हिमालया वैलनेस कंपनी के बिजनेस डायरेक्टर-हेल्थकेयर विकास बंसी ने कहा कि कंपनी का हमेशा से मानना रहा है कि स्वस्थ लोगों की बुनियाद स्वस्थ प्रकृति है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य मेडिकल समुदाय को एकजुट करना भी था। अभियान के माध्यम से ऐसे लोगों को साथ लाने का प्रयास किया गया, जो बेहतर और स्वस्थ भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विकास बंसी ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके उत्साह और समर्पण ने इस असाधारण उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Deoghar News: महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी के सेवा शिविर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’ Deoghar News: महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी के सेवा शिविर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
Shravani Mela News: दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.69 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
झारखंड बंद सुपर फ्लॉप, झारखंड की जनता ने भाजपा के बंद को सिरे से नकारा: विजय शंकर नायक
Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित