मजदूर दिवस पर हेमंत सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता साबित कर दी : सुप्रियो भट्टाचार्य
On
रांची : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि विश्व मजदूर दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के मजदूरों को घर वापसी का बड़ा सौगात दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की शिक्षा एवं संदेश पर चल कर युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो की लोगों के प्रति प्रतिबद्धता को सच कर दिखाया है. हमारा यह निश्चय है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति न भूखा सोएगा और न अशिक्षित रहेगा और न अस्वस्थ होगा और न ही रोजगार विहीन होगा.
हमारे प्रवासी मजदूर भाई-बहन अब अपने ही राज्य में नियोजित किए जाएंगे. हमारे मेधावी बच्चे राज्य में ही गुणवत्ता पूर्ण पारंगत शिक्षा हासिल करेंगे एवं राज्य सरकार के उन्नत स्वास्थ कार्य योजना के तहत इसी राज्य में स्वास्थ्य लाभ करेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


