छोटी-छोटी खुशियाँ से ख़ुशी मिलती है: अन्नू
On
रांची: मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने युवा उत्सव मनाया। जिसमें पहाड़ी मंदिर के पास सृजन हेल्प संस्थान में बच्चों के साथ बच्चों का मनोरंजन खेल-कूद के साथ नाच-गान किया। संस्था के बच्चे बहुत खुश दिखें। बच्चों ने मंच की महिलाओं से बार-बार कहा। समर्पण शाखा की अध्यक्ष नेहा पटवारी ने कहा की हम हमेशा बच्चों के बिच रहते हैं और रहेंगे। वहीं सचिव अन्नू पोद्दार ने कहा की छोटी-छोटी खुशियाँ बांटने से जो ख़ुशी का अनुभव होता है उसे शब्दों में नही बताया जा सकता। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खाना खिलाया। साथ ही पढ़ने-लिखने की सामग्री दी गई। समर्पण शाखा ऐसे नेक काम हमेशा करती रहती है। मौके पर सुजाता डोकखनियां, गीता केडिया, संगीता शर्मा, स्वेता मित्तल, सबिता बथवाल, रंजू रश्मि सहित शाखा की अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







