खिलाड़ियों को सरकार हर सुविधा मुहैया करा रही: बाउरी

खिलाड़ियों को सरकार हर सुविधा मुहैया करा रही: बाउरी

रांची: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का राज्यस्तरीय आयोजन मरंग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम, मोरहाबादी में आहूत किया गया। इस मौके पर प्रदेश के खेल, पर्यटन कला संस्कृति व युवा कार्य मंत्री अमर कुमार बाउरी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। बाउरी ने कहा कि प्रदेश में हाॅकी के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। यहां के ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों ने अपनी हुनर का लोहा भी मनवाया है।
बाउरी ने कहा कि कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंर्तराष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। कहा कि इसी लिहाज से प्रतिभा व सम्मान को बरकरार रखने हेतु सरकार हॉकी सेंटर फॉर एक्ससिलेंस सेंटर की शुरुआत कर रही है। वे गुरुवार को हॉकी सेंटर फॉर एक्ससिलेंस के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। कहा, यहां प्रशिक्षण लेने वाले युवा खिलाड़ी पूरे लगन और मेहनत से प्रशिक्षण लें। उनको प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक उनके प्रेरणाश्रोत है। कहा कि खिलाड़ी जिनका अनुशरण करना चाहते हैं, वे खुद बतौर द्रोणाचार्य उनको प्रशिक्षित करेंगे। कहा कि पहले खिलाड़ियों के पास सुविधाओं का आभाव था, लेकिन अभी सरकार खिलाड़ियों को जूता, ड्रेस, रहना- खाना सभी मुहैया करा रही है। कहा कि पूरी ईमानदारी से खिलाड़ी महारथ हासिल करने में सौ प्रतिशत ताकत झोंके। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। हॉकी प्रशिक्षक महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि अगर यहां 6 टीम बनाई जाए, तो सभी टीम क्वाटर फाइनल तक पहुंच जाएगी व उसमे से एक टीम फाइनल भी जीतेगी। कहा कि सेंटर की कल्पना वर्षो पहले की गई थी, लेकिन साकार आज हो रहा है। मंत्री ने इस बाबत अधिकारियों का आभार प्रकट किया।
हाॅकी इंडिया में अपना परचम लहरा चुकी हॉकी प्रशिक्षक सुमराई टेटे ने इय बाबत कहा कि किसी भी खिलाड़ी को लक्ष्य साधकर खेलने की जरुरत है। उन्हें हर विषय पर अपने प्रशिक्षक से तर्क-वितर्क करना चाहिए। कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बाद ये उम्मीद हैं, कि वे अपने देश का नाम रौशन करेंगे। कार्यक्रम में खेल सचिव राहुल शर्मा, खेल निदेशक एके सिंह सहित विभाग के पदाधिकारी, प्रशिक्षक व बड़ी तादात में युवा खिलाड़ी मौजूद थे। खेल निदेशक ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया व कहा कि पीएम ने फिट इंडिया का संकल्प दिया है व इसका यहां के सभी जिलों में सीधा प्रसारण भी किया गया। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द खिलाड़ियों के सामान उन्हें मुहैया कराया जाए।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही