Sinkfield Cup: प्रज्ञानानंद को कीमर ने दी मात, तीसरे दौर के बाद चौथे स्थान पर खिसके

तीसरे दौर में प्रज्ञानानंद की अजेय शुरुआत का हुआ अंत

Sinkfield Cup: प्रज्ञानानंद को कीमर ने दी मात, तीसरे दौर के बाद चौथे स्थान पर खिसके
प्रज्ञानानंद और दिव्या देशमुख का शानदार शतरंज प्रदर्शन

Sinkfield Cup 2026 के तीसरे दौर में आर. प्रज्ञानानंद को जर्मनी के विंसेंट कीमर ने मात दी। हार के बाद प्रज्ञानानंद 1.5 अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, कैर्न्स कप में दिव्या देशमुख ने एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

सेंट लुई: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद की Sinkfield Cup 2026 में अजेय शुरुआत तीसरे दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर के हाथों हार के साथ समाप्त हो गई। काले मोहरों से खेल रहे 21 वर्षीय प्रज्ञानानंद को रोमानिया के सुपर चेस क्लासिक के चैंपियन विंसेंट कीमर ने शिकस्त दी।

कीमर के खिलाफ मिली हार

तीसरे दौर के मुकाबले में प्रज्ञानानंद को कीमर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद उनके खाते में 1.5 अंक हैं और वह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके साथ अमेरिका के फैबियानो करूआना, जर्मनी के विंसेंट कीमर और अमेरिका के सैम सेवियन भी 1.5-1.5 अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

वेस्ली सो ने बनाई एकमात्र बढ़त

Jharkhand Govt Ad
अमेरिका के वेस्ली सो ने हमवतन फैबियानो करूआना को हराकर प्रतियोगिता में एकमात्र बढ़त हासिल कर ली है। वेस्ली सो के खाते में 2.5 अंक हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर हैं।

मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और अरोनियन का मुकाबला ड्रॉ

फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने क्रमश: जावोखिर सिंदारोव और जॉर्डन वान फोरेस्ट के खिलाफ अपने मुकाबले ड्रॉ खेले। दोनों खिलाड़ियों के तीन दौर के बाद दो-दो अंक हैं और वे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: IND W vs SA W: दौरे का बदला शेड्यूल, टेस्ट और वनडे के साथ जुड़ी टी-20 सीरीज

कैर्न्स कप में दिव्या देशमुख का शानदार प्रदर्शन

उधर, कैर्न्स कप में भारत की दिव्या देशमुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड की ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम

कोस्टेनियुक को लगातार तीसरी हार

दिव्या देशमुख की इस जीत के साथ उनके खाते में दो अंक हो गए हैं। वहीं, एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह अंक तालिका में पिछड़ गई हैं।

शीर्ष स्थान से सिर्फ आधा अंक पीछे दिव्या

चीन की तान झोंगयी और अमेरिका की एलिस ली 2.5-2.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दिव्या देशमुख अब संयुक्त शीर्ष स्थान से सिर्फ आधा अंक पीछे हैं। उनके शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में भारत की दावेदारी को मजबूत किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
Dumka News: श्रावणी मेले में दिन में आस्था, रात में रंगीन रोशनी से जगमगाया परिसर
Palamu News: प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प
Palamu News: सूखे और कम बारिश के बीच किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण
Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात