बसंत मेला के अंतिम दिन उद्यमी महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

बसंत मेला के अंतिम दिन उद्यमी महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

रांची: अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय बसंत मेला का समापन रविवार को हुआ। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित इस मेले में महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र के उत्पादों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेले में डिज़ाइनर परिधान, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, डेकोरेटिव आइटम्स, बैग एवं अन्य सामान किफायती मूल्यों में उपलब्ध रही।

वहीं, पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने महिला उद्यमियों को पुरस्कृत किया। जिसमें पूजा सरावगी को बेस्ट डिसप्लेड स्टॉल, शालिनी जैन को बेस्ट हैंडीक्राफ्ट स्टॉल, कनक अग्रवाल को बेस्ट सेल्स वुमेनशिप स्टॉल एवं मेघना को बेस्ट एक्जीबिट्स स्टॉल का पुरस्कार मिला।

समापन समारोह में मारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बीना मोदी को अध्यक्ष, रीना सूरेका को सचिव, बबीता नारसरिया को कोषाध्यक्ष एवं मंजू लोहिया व् नैना मोर को उपाध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया।

समारोह में नीरा बथवाल, रूपा अग्रवाल, सुशीला गुप्ता, शोभा जाजू, अलका सरावगी, अनुसूया नेवटिया, मंजू केडिया, अनु पोद्दार, रीता केडिया, उर्मिला पाडिया, मंजू गाड़ोदिया, मधु सर्राफ, अलका अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, मंजू मुरारका, शशि डागा, सीमा टांटिया, ललिता अग्रवाल, अनुपमा राजगढ़िया, सुधा गाड़ोदिया, मीना अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया, विद्या अग्रवाल, सुशीला पोद्दार, अरुण गुप्ता, डॉली खोवाल, पूनम टेकरीवाल, करुणा अग्रवाल, बीना बूबना, प्रीति बंका, लक्ष्मी जैन, कलावती अग्रवाल, सरोज गर्ग, सरिता मोदी, मीरा सरावगी, करुणा बागला, अनामिका पसारी, प्रीति बंका, सरिता अग्रवाल, सीमा टांटिया, सुधा अग्रवाल, किरण अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं ।

यह भी पढ़ें: सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो साल में हाथियों ने ली दो दर्जन से अधिक जानें, खदेड़ने में नाकाम रही टीम वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो साल में हाथियों ने ली दो दर्जन से अधिक जानें, खदेड़ने में नाकाम रही टीम
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
CCL दरभंगा हाउस में राजभाषा कार्यशाला आयोजित: नोडल अधिकारियों की भूमिका पर हुआ विशेष मंथन
Ranchi News: सेंट जेवियर्स कॉलेज, शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस का शानदार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त
2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा
Viral Video: शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से पिलाया पानी! वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे संभव है?
डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात