सुशांत के आत्महत्या मामले पर नितीश के मंत्री ने कहा

सुशांत के आत्महत्या मामले पर नितीश के मंत्री ने कहा

अभिनेता सुशांत के कथित आत्महत्या मामले में हर दिन कोई नए खुलासे सामने आ रहें है. एक ओर सुशांत के फैंस लगातार सीबीआई जांच कराने की माँग कर रहें हैं. तो वहीं दूसरी ओर सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. जिसके बाद से सुशांत के आत्महत्या मामलें में यु-टर्न आ गया हैं.

दरअसल सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने बयान और शिकायत पत्र में रिया समेत 6 लोगों पर अपने बेटे की मौत का आरोप लगाया है. जिसमे कई नयें खुलासे सामने आयें हैं. वहीं इन खुलासों के बाद से लोग रिया को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग कर रहें हैं. इसी बीच मामलें को लेकर बिहार सरकार के योजना और विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी (Maheshwar Hazari) ने भी सनसनीखेज बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) न सिर्फ सुपारी किलर है बल्कि वह बॉलीवुड की विषकन्या है.

महेश्वर हजारी का कहना है कि जिसने सुशांत की जान ले ली. वह आगे न जाने कितनों की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कितनों की जान भी ले सकती है. ऐसे सुपारी किलर पर जल्द से जल्द करवाई होनी चाहिए. हालाँकि इन खुलासों के बाद से बाकी लोग भी आग बबूला हो उठे हैं. और जल्द से जल्द रिया की गिरफ़्तारी की मांग कर रहें है. ऐसे ही आक्रोश में महेश्वर हजारी के भी सब्र का बाँध टूट गया. जिस वजह से उन्होनें रिया को सुपारी किलर कह कर हमला बोल दिया.

इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया की रिया को बचाने के लिए बॉलीवुड की एक ख़ास गैंग और मुंबई पुलिस भी लगे हुए हैं.  इन्हीं लोगों के लिए रिया चक्रवर्ती सुपारी किलर का काम करती है. और जो निर्दोष कलाकार बॉलीवुड के गैंग की बात नहीं मानते उनके साथ ऐसी हरकत की जाती है. वहीं आगे उन्होनें कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले की सच्चाई मुंबई पुलिस नहीं ला सकती है.  इसलिए उन्होनें इसकी सीबीआई से जांच कराने की भी मांग रखी है.

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत के मामलें को लेकर आम लोगों के अलावा भी कई दिग्गज नेता  सीबीआई  जांच कराने की मांग कर चुके है. दरअसल मामलें की जांच को लेकर मुंबई पुलिस समेत बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियों पर ऊँगली उठ रही है. इसलिए लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. वहीं सूत्रों के मुताबिक बिहार के सीएम नितीश के पहल पर सुशांत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. जिसके जांच के लिए पटना पुलिस के चार  सदस्यीय टीम मुंबई में है. इसके अलावा बिहार की तमाम पार्टियाँ भी जांच करने को लेकर लगातार मांग रख रहीं है. अब देखना है कि सुशांत के आत्महत्या मामले में और कितने नए खुलासे होने बाकी है. और कब तक सुशांत दोषियों को सजा होती है और उन्हें न्याय मिलता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर