जीएसटी पर चैंबर भवन में कार्यशाला का आयोजन
On
रांची: जीएसटी आॅन टैली व रिटर्न फाईलिंग पर चैंबर और साॅफ्टऐड कम्प्यूटर कन्सलटेंट द्वारा संयुक्त रूप से चैंबर भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के माध्यम से साॅफ्टऐड कंपनी के प्रतिनिधियों ने व्यापारियों को टैली के ही माध्यम से जीएसटीआर-1, 2 व 3 के रिटर्न भरने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद कई प्रक्रियाएं सरल हुई हैं जिसका अधिकाधिक अध्ययन करके सरलतापूर्वक व्यापार को संचालित किया जा सकता है। विदित हो कि साॅफ्टऐड कन्सल्टेंट कंपनी टैली की पिछले बीस वर्षों से इंम्पलीमेंटेशन पार्टनर है जो व्यापार/उद्योग जगत की सुविधा के लिए एकाउन्टिंग प्रणाली व्यवस्था टैली के माध्यम से हरसंभव सहयोग प्रदान करती है।
चैंबर के जीएसटी उप समिति के चेयरमेन ज्योति पोद्दार ने व्यापारियों से जीएसटी से हो रही परेशानियां भी जानी और उनका समाधान भी किया। सिस्टम संबंधित समस्याओं पर विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर कार्रवाई करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।मौके पर चैंबर उपाध्यक्ष सोनी मेहता, दीनदयाल वर्णवाल, उप समिति चेयरमेन ज्योति पोद्दार, साॅफ्टएैड कंपनी की ओर से प्रदीप मौलिक, मनीष कुमार, अमिताभ द्विवेदी, मुरली मनोहर, व्यापारी किशन अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, अमित शाह सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News









