रामगढ़: परीक्षा से वंचित छात्रों ने वीसी से लगाई गुहार
On
रामगढ: इंजीनियरिंग कॉलेज के द्वितीय व तृतीय वर्ष के लगभग 500 छात्र कॉलेज की विश्वविद्यालय से संबंद्ध न होने के कारण परीक्षा से वंचित हैं। परीक्षा को लेकर छात्रों ने सभी आवश्यक अहर्ताओं व प्रक्रिया पूरी की है, लेकिन कॉलेज और विश्वविद्यालय से संबद्धता न होने के कारण इनका प्रवेश पत्र निर्गत नहीं हो पाया। इसी बाबत विद्यार्थियों की समस्याओं को राजेश कुमार महतो ने कुलपति के समक्ष रखते हुए परीक्षा लेने की मांग की। कुलपति ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मौके पर राजेश कुमार महतो, अध्यक्ष उदय मेहता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, संदीप महतो, नीतीश कुमार, सूरज मेहता, केशव पाठक, भवानी शंकर भारती, विक्रम कुमार, गंगा मोदी, शुभम आनंद शर्मा, रिशु शर्मा, श्रुति झा, दीपा कुमारी, अनुपम कुमारी, धनंजय कुमार, पूजा कुमारी, स्वेता कुमारी, खेमलाल महतो ,विकास कुमार, इत्यादि आजसू छात्र संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









