यू-डाइस प्राप्त सभी विद्यालयों को बगैर शर्त मान्यता दे सरकार

यू-डाइस प्राप्त सभी विद्यालयों को बगैर शर्त मान्यता दे सरकार

नेशनल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का धरना
रांची: नेशनल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रांची की ओर से अपनी मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता अक्षय प्रसाद सिंह तथा संचालन अरविंद कुमार ने किया। अक्षय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार प्राइवेट स्कूलों पर दिन-प्रतिदिन नकेल कस रही है। वहीं सरकारी विद्यालय सरकारी मानकों को पूरा नहीं करते हैं।
श्री कुमार ने कहा कि सरकार की यह दोहरी नीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि यू-डाइस प्राप्त सभी विद्यालयों को बिना शर्त मान्यता दे। कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं परशुराम प्रसाद ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सभी निजी विद्यालय बंद हो जाएंगे। साथ ही साथ काफी संख्या में लोग बेरोजगार भी हो जाएंगे।
संघ के महासचिव नंद किशोर झा, सचिव शैलवाहन कुमार, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार खत्री, सुषमा केरकेट्टा, उपध्यक्ष प्रभात कुमार, संजय प्रसाद ने कहा कि आरटीई 2019 नियमावली नहीं बल्कि राज्य सरकार द्वारा लाया गया काला कानून है। धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार भट्ट ने किया। बहरहाल ये देखनेवाली बात होगी कि इन मांगों को लेकर सरकार कौन सा रुख अख्तियार करती है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर
Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम