सनिपरब पर ऑड्रे हाउस मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
On
रांची: सनिपरब पर ऑड्रे आउस मे मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सतीश कुमार रजक एवं दल के नागपूरी संगीत और नृत्य से हुआ। उसके बाद सुरेश सिंह मुण्डा एवं दल ने छऊ नृत्य की प्रस्तुति से सभागार मे बैठे दर्शकों का भरपूर मनोरंजक किया। कार्यक्रम के अंत मे सोनू कुमार सोनार के दल ने नाटक “राज और राजनीति” का मंचन किया। पुरुषोत्तम कुमार द्वारा लिखे इस नाटक का निर्देशन सोनू कुमार ने किया। इस नाटक की खूबसूरत प्रस्तुति मे सोनू कुमार, बिपिन कुमार, रोहित कुमार यादव, मन्टू, विशाल, राजेश, भूषण, अनुराग, हर्षवर्धन, कविराज, दीपू शर्मा, बादशाह गोरई, सुमित कुमार, रीतिका और अंजली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संयोजन चन्द्र देव सिंह तथा मंच संचालन रिशिकेश लाल ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कला – संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्यक्रम विभाग के तरफ से किया जाता है। कर्यक्रम के दौरान कला – संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार पासवान, विभाग के पूर्व सचिव वंदना डाडेल एवं गणमान्य लोग एवं अन्य कलाप्रेमी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







