धनबाद: शिक्षा में लगा ग्रहण

धनबाद: शिक्षा में लगा ग्रहण

  • कुमार कामेश

धनबाद: मंदिर दो तरह के होते हैं, एक हमें दैविक शक्ति का एहसास कराता है। हमारी आस्था के अनुसार पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन जहां हम इंसान बनते हैं, जहां मानवता, इंसानियत, नैतिकता, अच्छे- बुरे, गुण- अवगुण जैसे चीजों से अवगत कराता है वो मंदिर गुरुकुल यानि शिक्षा का मंदिर।

लेकिन जब भगवान के मंदिर में एक संस्था द्वारा दलित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने की शुरुआत की गयी तो मंदिर में पूजा करने वाले लोगों के द्वारा मंदिर में ताला जड़ दिया। मंदिर परिषर में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे मंदिर के बाहर बैठकर पढ़ाई किया। सबसे बड़ी बात जिस मंदिर के शेड में बच्चों को शिक्षा दिया जा रहा था वहां स्थानीय सांसद पीएन सिंह द्वारा निर्माण का बोर्ड लगा हुआ है।

मामला धनसार थाना के बगल के शिव मंदिर का है। एक संस्था द्वारा इस मंदिर में दलित एवं गरीब तबके के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था शुरू की गयी। लेकिन आज जब संस्था के लोग यहां पहुंचे तब मंदिर के गेट पर ताला जड़ा हुआ पाया। बच्चे भी अपने नियत समय से पढाई के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर में ताला जड़ा हुआ देख बच्चे को मंदिर की सीढ़ियों पर बैठाकर पढ़ाने लगे। थोड़ी ही देर में पढ़ाई कर रहे उन बच्चो के अभिभावकों को भी भनक लग गयी। बच्चों के अभिभावक भी वहां आ पहुंचे। बच्चों के अभिभावकों के पहुंचते ही मंदिर में पूजा करने वाले के साथ नोकझोक शुरू हो गयी। दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोक का सिलसिला चलता रहा। अभिभावक अपने बच्चों को मंदिर में पढ़ाने की जिद पर अड़े रहे और मंदिर में पूजा करने वाले मंदिर में नहीं पढ़ने देने की जिद पर अड़े रहे।

अभिभावकों ने मंदिर में पूजा करने वाले स्थानीय लोगों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। अभिभावकों का कहना है कि दलित एवं गरीब तबके के बच्चे हैं इसलिए उन्हें मंदिर में पढ़ने नहीं दिया जा रहा है। मंदिर में पूजा करने वाले लोग किसी शर्त पर मंदिर में बच्चों को पढ़ने देना नहीं चाह रहे थे।

संस्था के सदस्य और शिक्षकों ने बताया कि गरीब तबके के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा यहां दी जा रही थी लेकिन अब मंदिर के गेट में ताला जड़ दिया गया है। इनका कहना है की सरकार शिक्षा के लोगों को जागरूक करती है, कई कार्यक्रम चलाती है ताकि घर से बच्चे स्कुल में शिक्षा ग्रहण कर सके लेकिन जब मंदिर में बच्चो को शिक्षा दे रहे हैं तो लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि मंदिर गंदा हो जाएगा।

जिस मंदिर में बच्चों को पढ़ने से लोग रोक रहे हैं उस मंदिर के शेड में स्थानीय सांसद पीएन सिंह का बोर्ड लगा हुआ है। शेड में लगे बोर्ड यह साफ़ साफ़ बता रहा है कि शेड का निर्माण सांसद मद से किया गया है।

बहरहाल आज बच्चों की पढाई मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर हो गयी। लेकिन क्या ये बच्चे इसी तरह सीढ़ियों पर बैठकर ही पढ़ेंगे या फिर इन्हें कही उचित स्थान भी मिल पाएगा? समाज के ऐसे वर्ग जो इन गरीब तबके के दलित बच्चो को मंदिर में शिक्षा ग्रहण करने से रोक रहे हैं उन्हें आखिर अब नहीं तो कब समझ आएगी?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था
Koderma News: पीएम श्री स्कूलों के 60 विद्यार्थी भुवनेश्वर रवाना, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का करेंगे भ्रमण
Pakur News: बनावग्राम मंडल में शक्ति केंद्र विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार
छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक
Pakur News: प्राथमिक विद्यालय तालडीह गनपुरा में बाल स्वास्थ्य जांच शिविर, 43 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग