अभाविप नगर इकाई का पुनर्गठन, छवि सिंह बनी नगर अध्यक्ष
On
लोहरदगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोहरदगा नगर इकाई का पुनर्गठन संगठन मंत्री अशोक मुंडा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विद्या मंदिर इंटर कालेज की शिक्षिका छवि कुमारी सिंह को नगर कमेटी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ऊषा विश्वकर्मा, निति भारती व सुनिता उरांव को उपाध्यक्ष, अनुज कुमार को नगर मंत्री, रौशन वर्मा, धनकुमार उरांव, कपिल देव भगत, सत्यम कुमार, रामधन यादव, अंकित साहू, पंकज कुमार, लोकेश कुमार, पल्लवी कुमारी, ज्योति कुमारी को सहमंत्री, विनिता लकड़ा को छात्रा प्रमुख, सुमन विश्वकर्मा को सह-प्रमुख, सीताराम उरांव जन-जातीय प्रमुख, अर्पण मिंज, जनजातीय सह-प्रमुख, दृष्टि विश्वकर्मा, संध्या कुमारी को मीडिया प्रमुख, शशि कुमार, अमित कुमार, धर्मवीर उरांव, परिवेश उरांव, सुनील उरांव, रूपेश उरांव, सानू भगत, संतोषी कुमारी, पवन कुमार साहू, ऋतु लकड़ा को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। मौके पर रितु लकड़ा, अनूप देव, परिदोष महली, शशि कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









