डीवीसी प्रबंधन ने जारी किया नोटिस
बोकारो: बोकारो थर्मल में अवैध बिजली का कनेक्शन तथा बकाया बिल भुगतान नहीं करने वालों पर डीवीसी के स्थानीय प्रबंधन ने कार्रवाई करने का विचार किया है। प्रबंधन ने ऐसे सभी लोगों को एक पखवाड़े के अंदर बकाया बिजली का भुगतान करने एवं अवैध रुप से बिजली का कनेक्शन हटा लेने को लेकर नोटिस जारी किया है। डीवीसी के स्थानीय वरीय अपर निदेशक सह प्रभारी डीजीएम पीके सिंह ने पत्रांक-21 दिनांक 6 जनवरी के तहत नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि बोकारो थर्मल एवं आसपास के क्षेत्रों में डीवीसी के बिजली की चोरी अवैध रुप से की जा रही है जो कि राष्ट्रीय क्षति के साथ-साथ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। बिजली की चोरी करते हुए जो भी पकड़े जायेेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्ति अवैध बिजली का कनेक्शन एक पखवाड़े के दरम्यान हटा लें। साथ ही वैसे जो भी बिजली के उपभोक्ता हैं जिनके पास बिजली बिल का बकाया है वे भी बकाया का भुगतान एक पखवाड़े के अंदर कर दें अन्यथा उनकी बिजली काट दी जाएगी। वरीय कार्मिक प्रबंधक ने जारी किये गये नोटिश की प्रतिलिपि बोकारो थर्मल गोबिंदपुर पंचायत के सभी मुखिया, बोकारो डीसी, बेरमो एसडीएम, बोकारो थर्मल के थानेदार तथा आवासीय दंडाधिकारी को दी है।
Related Posts


Latest News







