दुमका: चुनाव संबंधी जरूरी तैयारी आरंभ हो: आयुक्त
On
द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक
दुमका: प्रमंडलीय आयुक्त विमल की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इसमें झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। आयुक्त ने कहा कि सभी जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी जाए। मतदान केंद्रों में बीएलओ कैंप लगाकर पुनरीक्षिण के कार्य को संपादित करें।
आयुक्त ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया की भी जानकारी दें। व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय। कहा कि अगर किसी मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कोई समस्या है यथा जर्जर, एक स्थान पर कई मतदान केंद्र आदि तो इसकी जांच करवा कर इसकी सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दें, ताकि अग्रतर करवाई की जा सके। उन्होंने बीएलओ व वोटर लिस्ट की कॉपी सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा कई सुझाव दिए। इस बाबत उपायुक्त राजेश्वरी बी, उप-विकास आयुक्त वरुण रंजन, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







