गिरिडीह: प्रखंड मुख्यालय सभागार में लक्ष्य परिवार की एक बैठक स्थानीय चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में सदस्य राजीव कुमार साहा, प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार, योगेश पांडेय, गौतम कुमार, शिव कुमार पांडेय, प्रदीप पासवान, रवी राज, रोहीत कुमार, बैजनाथ प्रशाद वर्मा,पंकज कुमार,रणविजय हाज़रा, रविन्द्र कुमार रवी, रोहीत कुमार, विकास कुमार सिन्हा, सुखदेव सिंह
सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि लक्ष्य परिवार को अन्य प्रखंडों में जनहित के कार्यों में लगाया जाएगा। कई चिकित्सक कैंपों का आयोजन, मोतियाबिंद ऑपरेशन, टूर्नामेंट, प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा। लक्ष्य परिवार में सभी धर्म, संप्रदाय और जाति के लोगों को जोड़ा जाएगा। ताकि समूह को देश स्तर पर खड़ा किया जा सके और यह समूह की ख्याति देश स्तर हो सके।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजेश कुमार दुबे ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गरीब परिवार का चयन कर अविलम्ब मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा इसके लिए अगले बैठक में रूप रेखा तैयार किया जाएगा। साथ कि उन्होंने कहा कि लक्ष्य परिवार का मुख्य उद्देश्य है गरीबों की सेवा करना इसके लिए सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब परिवार की एक सूची तैयार करें। ताकि हमसब सदस्य मिलकर आसानी से उक्त गरीबों की मदद कर सकें।
बैठक में छूटे हुए सदस्यों से आईडी कार्ड और सदस्यता शुल्क भी जमा करने के लिए कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुवे प्रवेश भट्ट, प्रमोद गुप्ता एवं योगेश पांडेय ने कहा कि यह लक्ष्य परिवार क्षेत्र के सपनों को साकार करेगा। यह ऐसा परिवार बनने को अग्रसर है जो जाति, संप्रदाय, मज़हब और क्षेत्र से ऊपर उठ कर मानवता का एक मिसाल साबित होगा। जनहित और प्रनिहित को लेकर यह हमेशा कार्य करता रहेगा। हम सभी आपसी कंट्रीब्यूशन से आगे बढ़ेंगे। अभी ठंढ का समय है हम अनेक कार्यों की रूपरेखा तय करेंगे जो जरूरतमंदों के काम आ सके, उसे लाभ मिल सके। कहा कि इस परिवार से ज्यादा से ज्यादा युवक और युवतियों के जुड़ान हो ताकि यह परिवार अपने उद्देश्य में सफल हो पाए।