जल संचयन को लेकर डीसी की बैठक, दिये कई निर्देश

जल संचयन को लेकर डीसी की बैठक, दिये कई निर्देश

रांची: राजधानी के समाहरणालय में मंगलवार को डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में जल संचयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बाबत डीसी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, सभी विभागों के प्रमुख, सीआरपीएफ, सीपीएफ प्रतिनिधियों सहित केंद्र सरकार ऑफिशियल के साथ अलग-अलग बैठक करने के बाद कहा कि जलसंचयन को लेकर प्रधानमंत्री के आह्वान पर मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में इस अभियान की घोषणा की है। कहा कि जिले में युद्ध स्तर पर जलसंचयन को लेकर काम करने की तैयारी है।
श्री रे ने कहा कि रांची जिले में मौजूद सभी हैंडपंपों के पास वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाये जाने का निर्देश दिया गया है। पंचायत स्तर पर जलसहिया सभी टोलों में पेड़ लगाये जायेंगे। कहा कि इस बाबत लोगों को जलसंचयन के लिए प्रोत्साहित भी जाएगा। डीसी ने कहा कि भूगर्भ जलस्तर बेहतर बनाने के लिए जिले के सभी स्कूलों में पेड़ लगाये जायेंगे व रिचार्ज फैसिलिटी की भी व्यवस्था की जाएगी। कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी ऊंचे भवनों को जल संरक्षण करने के अलावे ऊंचे भवनों में जल संरक्षण की व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों एवं आवासों में रिचार्ज फैसिलिटी इंश्योर की जाएगी।

[URIS id=9499]

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की कोशिश है कि इस साल जल संरक्षण के लिए चलाया जा रहा अभियान, जन अभियान की तरह लिया जाएगा, ताकि हर टोले तक इसकी पहुंच हो। उन्होंने लोगों से खुद जल संरक्षण के लिए आगे आने और दूसरों को प्रोत्साहित करने की अपील की। कहा कि जो डीप बोरिंग काम नहीं कर रहे हैं, उसकी मरम्मती की जाएगी व अगर उसकी मरम्मती नहीं हो पाती है, तो उसे रिचार्ज प्वाइंट के तौर पर तब्दील किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो चापानल चल रहे हैं, उनके बगल में रिचार्ज फैसिलिटी बनाया जायेगा, ताकि पानी बर्बाद न हो। उन्होंने मौजूद चारो अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया, कि ऐसे तालाब जिनके रिचार्ज होने के रास्ते बंद हो गये हैं उसे खुलवा दिया जाय। रे ने जलाशयों के अगल-बगल अवैध निर्माण को भी हटाये का निर्देश दिया है। बैठक में उपविकास आयुक्त, निदेशक एनईपी, जिला नजारत उप समाहर्ता, भवन प्रमंडल, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के बीडीओ व सीओ उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
China Border News: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया खारिज
Student Protest: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, बोलने की स्थिति में नहीं
Sahibganj News: हावड़ा-गया एक्सप्रेस में तस्करी का प्रयास नाकाम, टॉयलेट की छत से 40 कैन बीयर बरामद
Ranchi News : राहुल गांधी ने छात्रों की सुनी आवाज, भाजपा सिर्फ सियासत कर रही है: विजय शंकर नायक
Sports News: प्रज्ञानानंद ने बढ़ाया भारत का गौरव, सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियन
Entertainment News: प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड में नई उड़ान, साइंस-फिक्शन थ्रिलर में रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिष्टुपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली
Lok Sabha Update: हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर महेशपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेता को 50 हजार
Garhwa News: बरडीहा में बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह का पैदल निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश