सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान सहित अन्य दो लोगों की गई जान
रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड
हज़ारीबाग(झारखण्ड): जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाँटोखुर्द गांव के टोला लियोटांड में तीन भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत हजारीबाग बरही रोड पर देवचन्दा मोड़ पास के पास हुई। घटना लगभग 3:00 बजे रात की है।मृतकों में बृष एक्का जोवकीम लिंडा व राकेश लिंडा शामिल हैं। मृतक वृष एक्का व जोवकीम एक्का सगे भाई थे। जबकि राकेश लिंडा चचेरा भाई था।

सभी मृतक डाँटोखुर्द पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुंवारी बाखला के देवर थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है मृतक वृष एक्का के दो बच्चे हैं इनमें एक बेटा संजीत कुजूर व बेटी संध्या कुमारी है। मृतक के एक और बड़े भाई सीआरपीएफ में ही पदस्थापित है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने में जिप सदस्य विजय सिंह भोक्ता आजसू के कार्यकर्ता राजेश यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। घटना के बाद परिवार में व गांव में मातम पसरा है। एक ही घर से तीन तीन शव निकलने से पूरे गांव के लोग शोकाकुल है।
Related Posts


Latest News







