दोस्ती को किया शर्मसार, युवकों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर जंगल में फेंका
On
रांची: राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआंगहातु के रहने वाले शंकर मुंडा की हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम उसके दोस्तों ने दिया। जिसके बाद दोस्तों ने उसके शव को जंगल में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर ही जंगल से शव को बरामद किया गया। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस की पूछताछ जारी है।
घटना 2 फरवरी की है, जब मृतक बयांगडीह में टुसू मेला देखने गया था, उसी दौरान वह लापता हो गया। जिसपर शंकर के पिता थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। बाद में पुलिस को खबर मिली कि दोस्तों द्वारा शंकर की हत्या कर दी गयी। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


