कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन अब भी जारी

खुफिया जानकारी पर शुरू हुआ था तलाशी अभियान

कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन अब भी जारी
(सोर्से-google)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के अखल वन क्षेत्र में खुफिया सूचना के बाद शुरू हुई थी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के अखल वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई।

सुरक्षाबल ने घेर कर आतंकवादियों को मारा

अधिकारियों ने बताया, घेराबंदी को मजबूत किया गया तथा क्षेत्र में अतिरिक्त बल को भी तैनात किया गया. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह गोलीबारी फिर शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया.

पुंछ में भी नाकाम हुई थी घुसपैठ की कोशिश

इससे पहले 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शिवशक्ति चलाया था. जिसमें घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को मार गिराया था. मुठभेड़ में मारे गये ये दोनों आतंकवादी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे. इस मुठभेड़ से दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को श्रीनगर के एक जंगल में मार गिराया था.

 

यह भी पढ़ें: दहेज प्रताड़ना मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

यह भी पढ़ें: युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका को लेकर सड़क जाम

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार