एरिया कमांडर सहित तीन धराए, हथियार बरामद

एरिया कमांडर सहित तीन धराए, हथियार बरामद

स्टेट ब्यूरो: खूंटी के कालामाटी जंगल से पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर संजय टोपनो समेत तीन उग्रवादी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता अर्जित की। इस बाबत सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में एसपी आलोक ने बताया कि इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व प्रतिबंधित पर्चे बरामद किये गये हैं।
गौरतलब हो कि इस बाबत एसपी को गुप्त सूचना मिली थी, कि प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन का एरिया कमांडर संजय टोपनो उर्फ सनातन उर्फ मोटा एतवा लोहार उर्फ राजेश उर्फ दिलबर ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए कालामाटी जंगल पहुंचा है। इसके बाद पुछताछ के आधार पर खूंटी के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में सशस्त्र बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कालामाटी जंगल में अवैध हथियार, गोली, मोबाइल सहित पीएलएफाई के पर्चे बरामद कर लिये। खूंटी थाना में इस बाबत मामला दर्ज किया गया है।

[URIS id=8357]

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम
संजय टोपनो उर्फ सनातन उर्फ मोटा, निवासी- जरियागढ़, खूंटी
एतवा लोहार उर्फ राजेश उर्फ दिलबर, निवासी- टेबो, पश्चिमी सिंहभूम
दानियल बोदरा, निवासी- टेबो, पश्चिमी सिंहभूम
बरामद हथियार व सामान
7.65 एमएम देसी पिस्टल- 01
7.65 एमएम जिंदा गोली- 23
.315 बोर का राइफल- 02
.315 बोर की जिंदा गोली- 04
9 एमएम का देसी कारबाईन- 01
प्रतिबंधित पीएलएफआई का सादा पर्चा- 10
मोबाइल फोन- 03
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब