ट्रेलर ने बाइक को धक्का मारा, तीन लोगों की मौत
On
रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक चौक के पास रविवार को एक ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिला सहित एक बच्ची शामिल है। बाइक चला रहा व्यक्ति इस बाबत बाल- बाल बच गया व जख्मी है। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
[URIS id=9499]
मृतकों की पहचान खूंटे गांव निवासी के रूप में हुई हैै। दरअसल, कूटे से ईद मिलन करके लौट रहे एक बाइक पर पति पत्नी और दो बच्चे सवार थे। ट्रेलर तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी बाबत बाइक सवार रोड क्रॉस कर रहे थे ट्रेलर ने बाइक को ठोंक दिया। घटनास्थल पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेलर को छोड़ ड्राइवर फरार हो गया। सड़क हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने टेलर में तोड़फोड़ भी की व सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। परिवार भुरकुंडा क्षेत्र के बताया जा रहा है व समाचार लिखे जाने तक इनकी शिनाख्त नही हो सकी थी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







