सरिया: इलाज के अभाव में 11 वर्षीय बच्चे की मौत
On
सरिया(गिरिडीह): इलाज के अभाव में रविवार की दोपहर सरिया में एक ग्यारह वर्षीय मनीष कुमार की जान चली गई। गौरतलब हो कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने सहयोगियों के साथ उसे लेकर सरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचे। यहां अस्पताल के गेट पर ताला लगा था तो ये रोने- बिलखने लगे। इस बाबत स्थानीय लोगों ने इन्हें देवकी अस्पताल पंहुचाया। जांच के दौरान पता चला कि उसके शरीर में केवल 6 ग्राम खून है।
स्थानीय युवकों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में बीमार बच्चे के जीवन की रक्षा हेतु ए बी प्लस खून की जरूरत पोस्ट किया, तो एक स्थानीय युवक दिलीप कुमार द्वारा बच्चे को 2 यूनिट खून दान दिया। गिरते स्वास्थ्य को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज कर दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा तो इसकी कागजी प्रकिया पूरी किये जाने के क्रम में ही बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक सोमेन सरकार ने इसकी पुष्टि करते हुये पूरी कहानी बतायी।
[URIS id=9499]
घटना की सूचना पाकर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल भी अस्थाई रूप से सरिया के शिव शक्ति धाम में रह रहे खानाबदोश परिवार से मिलकर उन्होंने संवेदना प्रकट किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल स्थानीय डीलर से कह कर अनाज मुहैया करवाने का पहल की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उक्त परिवार खानाबदोश जीवन व्यतीत करते हैं व इनका मुख्य पेशा गांव- गांव घूमकर लोगों से मांग कर अपने परिवार का भरण पोषण करना है। इसके अलावे वे पीतल की वस्तुओं को गला कर उससे नई वस्तु बनाकर बेचना भी इनका पेशा है। मनीष की मां सहोदरी देवी ने बताया कि सरकार द्वारा इनके परिवार को कोई लाभ या सुविधा मुहैया नहीं करवाया गया है, जिस कारण इनलोगों को गांव- गांव में घूमकर लोगों से मांग कर परिवार चलाना पड़ता है। उसने कहा कि इलाज के आभाव में उसके पति की मृत्यु हो चुकी है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








