नाबालिग छात्रा की लाश मिलने से सनसनी

नाबालिग छात्रा की लाश मिलने से सनसनी

रांची: राजधानी से 35 किलोमीटर दूर बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह गांव के बरसोकड़ा में मंगलवार सुबह एक नाबालिग छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु उसे रिम्स भेज दिया है। मौके पर मिले आधारकार्ड, मैट्रिक के मार्कशीट के आधार पर मृत छात्रा की पहचान सीमा टोप्पा के रुप में की गई है। पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी देकर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मृतका के सिर पर गहरे कटे का निशान है, जिससे पहली नजर में ये हत्या का मामला लग रहा है। लाश से 100 मीटर दूर स्थित झाड़ी में दो बैग भी बरामद किये गये हैं, जिसमें नाबालिग लड़की के कपड़े, तेल, पेस्ट आदि समान हैं। यहां पर सीमा टोप्पो के नाम के मैट्रिक के मार्कशीट की फोटो कॉपी मिली है। पुलिस ने बताया कि चार लड़कों व एक महिला की फोटो, चप्पल, रुमाल को जब्त किया गया है। मृत छात्र गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र की रहनेवाली थी व संभवत: बीती रात पड़हा जतरा स्थल पर देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आयी थी। मेला स्थल से लगभग 500 मीटर दूर प्रकाश भगत के कुएं के पास सुबह में ग्रामीणों ने नाबालिग की लाश देखकर पुलिस को इसकी खबर दी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन