लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करें: हेमंत
On
डीजीपी को लिखा पत्र
रांची: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं पर हुए लाठीचार्ज प्रकरण की जांच कराने व इसमें शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग डीजीपी कमलनयर चौबे से की है। सोरेन ने पत्र लिखकर पुलिस प्रमुख से घटनास्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिारियों को भी निलंबित करने की मांग की है।
सोरेन ने कहा है कि इस घटना से पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। कहा कि प्रदेश की हजारों आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका पिछले 40 दिनों से राजभवन के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। जब उनकी बातें नहीं सुनी गयी, तो मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए प्रदर्शनकारी महिलाओं का जत्था निकला। इस दौरान झारखंड पुलिस के जवानों ने उनपर लाठियां बरसाई। महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया। लात-घूसों से उनकी पिटाई की गयी।
सोरेन ने पत्र में कहा है कि पुलिस की इस बर्बतापूर्ण की कहानी वीडियो फुटेज में देखने को मिला है। यह कृत्य पुलिस प्रशासन के अमानवीय चेहरे को उजागर करता है। सोरेन ने पत्र के बाबत जानने का प्रयास किया कि आखिर महिलाओं को संभालने के लिए महिला पुलिसकर्मी को क्यों नही तैनात किया गया ? किस हालात में पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







